अंतरिक्ष से सफल अभियान के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला दिल्ली के नेहरू तारामंडल पहुंचे। वहां उन्होंने आर्यभट्ट गैलरी का उद्घाटन किया। इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने गैलरी में प्रदर्शित तमाम प्रदर्शनी का जायजा लिया।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यहां बच्चों के लिए अतंरिक्ष के बारे में जानने और सीखने के लिए बहुत अच्छे संसाधन हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष को लेकर हमारे बहुत महत्वाकांक्षी सपने हैं और इन्हें साकार करने के लिए हम सभी की भागीदारी की आवश्यकता होगी।











