जबलपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहिया पुल स्थित पचपेढ़ी में श्रद्धेय सुभाष चंद्र बनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।
प्रतिमा स्थल पर सभी ने पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धेय बनर्जी के विचार समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।











