देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है इसी क्रम में ग्वालियर जिले में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को स्थानीय अवकाश रहेगा।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत इस आशय का आदेश जारी किया है। वहीं कलेक्टर रुचिका ने इसी तरह दीपावली की दौज 22 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय व उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा।











