शिवपुरी जिले में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन कल 28 अगस्त को रेडिएंट आईटीआई केंद्र में किया जाएगा। इसमें एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता 8 वी/10वी / 12वी / स्नातक एवं आई.टी.आई. एवं डिप्लोमा है और आयु 18 से 35 वर्ष तक हो भाग ले सकते है।











