Maruti Suzuki Victoris: मारुति सुजुकी ने पेश की शानदार नई विक्टोरिस एसयूवी, जिसे भारत BNCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसे 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (EV मोड के साथ), S-CNG (अंडरबॉडी टैंक डिज़ाइन के साथ) पेश किया गया है।
मारुति सुजुकी विक्टोरिस में कनेक्टेड LED टेल लाइट बार, नई ग्रिल, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच SmartPlay Pro X इंफोटेनमेंट सिस्टम, Alexa Auto Voice AI, Suzuki Maps, Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, 10 रंग विकल्प, जिनमें Eternal Blue और Mystic Green नए शेड्स जैसे लेटस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस को 8 वेरिएंट्स तथा चार टेरेन मोड्स और तीन ड्राइविंग मोड्स के साथ पेश किया है, इसे अक्टूबर 2025 में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है, अभी 11,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ इस नई एसयूवी की बुकिंग आरंभ कर दी गई है।











