Thursday, April 30, 2026
Homeव्यापारसर्राफा बाजार में आज धड़ाम हुए सोने के भाव, चांदी भी फिसली

सर्राफा बाजार में आज धड़ाम हुए सोने के भाव, चांदी भी फिसली

नई दिल्ली,(हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आज 650 रुपये से 830 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। कीमत में आई उस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,22,450 रुपये से लेकर 1,22,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,240 रुपये से लेकर 1,12,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में आज भी सोना सबसे ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। हालांकि यहां सोने की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। यहां सोना 1,020 रुपये से लेकर 1,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,22,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,22,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,12,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,22,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत घटी है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,22,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,12,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जाने आज के चांदी के भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 4,000 रुपये से लेकर 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है। इस गिरावट के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत गिर कर 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,51,000 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,50,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बावजूद 1,64,900 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी पिछले 3 सप्ताह के दौरान 42 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। इन दोनों शहरों में 15 अक्टूबर को चांदी 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी, लेकिन अब इन दोनों शहरों में इसकी कीमत में 42,800 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है।

Related Articles

Latest News