Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशमैहर में 2.5 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

मैहर में 2.5 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

मैहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.5 लाख रुपये का अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई आईजी रीवा गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना है। पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन और मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस ने कुल 21.650 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,50,000 रुपये बताई जा रही है। दिनांक 07 नवंबर 2025 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति हीरो होंडा मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 19 ZJ 2302) से अवैध गांजा लेकर कटनी से मैहर क्षेत्र में आने वाले हैं। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने इंडियन कॉफी हाउस के पास घेराबंदी की।

कुछ देर बाद, मुखबिर द्वारा बताई गई मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति कटनी हाईवे से मैहर कस्बे में प्रवेश करते दिखे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और ब्रिज के नीचे भट्ठा के पास तीनों को पकड़ लिया। उनके पास मौजूद तीन बैग से कुल 21.650 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सनत कुमार पटेल (26 वर्ष, निवासी मढ़करा, थाना रामनगर), अवनीश पटेल (27 वर्ष, निवासी मढ़करा, थाना रामनगर) और छोटू चौधरी (19 वर्ष, निवासी रहमतनगर, थाना बेलपहर, जिला झारसुगुड़ा, ओडिशा) शामिल हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने जब्त किए गए गांजे और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Latest News