भाेपाल, (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज रविवार काे आखिरी दिन है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज धुआंधार प्रचार करेंगे। वे बिहार में आज तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही रोड शो भी करेंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डाॅ. यादव सुबह 8:45 बजे भोपाल से दरभंगा के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:50 बजे पुनौरा धाम में दर्शन करेंगे। सुबह 11: 45 बजे पूर्वी चंपारण की ढाका विधानसभा में रोड शो करेंगे।
12:35 बजे पूर्वी चंपारण के चिरैया विधानसभा में जनसभा, दोपहर 1:25 बजे पूर्वी चंपारण के नरकटिया विधानसभा में जनसभा और दोपहर 2:15 बजे पूर्वी चंपारण के मोतिहारी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5:20 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।











