Homeव्यापारघरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने ने मारा उछाल चांदी भी हुई...

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने ने मारा उछाल चांदी भी हुई महंगी

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 11 नवम्बर 2025 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने का भाव में तेज़ी है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,23,970 रुपये से लेकर 1,26,430रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोना 1,13,650रुपये से लेकर 1,15,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,26,430  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,26,280रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,26,330रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में तेज़ी है और चाँदी 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News