Thursday, October 22, 2026
Homeखेलरोनाल्डो को लगा बड़ा झटका, विश्व कप से होंगे बाहर

रोनाल्डो को लगा बड़ा झटका, विश्व कप से होंगे बाहर

फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब आयरलैंड ने दिग्गज टीम पुर्तगाल को 2-0 से मात देकर सभी को चौंका दिया। मैच के दौरान पुर्तगाल के स्टार कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक खतरनाक फाउल के चलते रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे उनकी टीम के लिए हालात और मुश्किल हो गए।

आयरलैंड की जीत के नायक रहे ट्रॉय पैरट, जिन्होंने पहले हाफ में दो शानदार गोल दागे। 17वें मिनट में लियाम स्केल्स के कॉर्नर पर बनाए गए आक्रमण से पैरट ने हेडर के जरिए पहला गोल किया। इसके बाद हाफ टाइम से ठीक पहले, पैरट ने बाएं छोर से अंदर कट करते हुए दूसरा गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

पुर्तगाल की टीम दूसरे हाफ में वापसी के लिए संघर्ष कर रही थी, तभी मैच के 60वें मिनट में रोनाल्डो ने अपनी झुंझलाहट में डारा ओशे के पीठ पर कोहनी मार दी।

वीएआर समीक्षा के बाद रेफरी ने उन्हें सीधा रेड कार्ड दिखाया। 40 वर्षीय रोनाल्डो इससे पहले अक्टूबर में आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी भी चूक चुके थे। पुर्तगाल की क्वालिफिकेशन पर खतरा हार के बावजूद पुर्तगाल ग्रुप एफ में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है। हंगरी 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और आयरलैंड 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है रविवार को होने वाला अंतिम ग्रुप मैच यह तय करेगा कि पुर्तगाल सीधे विश्व कप टिकट पाता है या नहीं।

यदि रोनाल्डो पर लंबा प्रतिबंध लगता है, तो वह विश्व कप की शुरुआत से बाहर भी हो सकते हैं। 2002 के बाद पहली बार विश्व कप में पहुंचने की उम्मीद लिए खेल रही आयरलैंड की टीम ने घरेलू मैदान पर बेहद अनुशासित खेल दिखाया।
कोच हेइमिर हालग्रिम्सन के नेतृत्व में टीम ने पुर्तगाल के शुरुआती दबाव को झेला और काउंटर-अटैक पर शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Latest News