Thursday, October 22, 2026
Homeव्यापारभारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मिलेगी अच्छी खबर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मिलेगी अच्छी खबर

नई दिल्‍ली,(हि.स)। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर जल्द ही अच्छी खबर तभी मिलेगी। यह समझौता उचित, समानता वाला और संतुलित होगा। गोयल ने कहा कि भारत किसानों और मछुआरों के हितों के साथ कभी समझौता नहीं करेगा।

केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री नई दिल्‍ली में इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित 22वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। गोयल ने संकेत दिया कि प्रस्तावित भारत और अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रगति निकट है। उन्होंने कहा कि एक बार जब यह समझौता भारत की निष्पक्ष, समतापूर्ण और संतुलित होने की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा, तो आप एक अच्छी खबर सुनेंगे।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत समझौते में किसानों और मछुआरों के हितों को ध्यान में रखेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे समझौतों पर चर्चा में समय लगता है, क्योंकि व्यापार समझौते के लिए बातचीत एक प्रक्रिया है। एक राष्ट्र के रूप में भारत किसानों, मछुआरों और छोटे उद्योगों के हितों का भी ख्याल रख रहा है। भारत और अमेरिका मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और अब तक छह दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है।

Related Articles

Latest News