Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरबस्तर में 131 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोपी गोलीबारी में...

बस्तर में 131 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोपी गोलीबारी में हुआ ढेर

विजयवाड़ा,(हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के 131 जवानों की हत्या का आरोपित माओवादी नक्सली थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी आज रामपचोदवरम वन क्षेत्र में हुई गोलीबारी में ढेर हो गया। आंध्र प्रदेश इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) महेश चंद्र लड्डा ने इसकी पुष्टि की।

एडीजी महेश चंद्र ने बताया कि आज तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण गोलीबारी में छह से सात माओवादी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी भी है। देवजी ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर में सक्रिय रहा है। नक्सल संगठन ने देवजी को महासचिव नियुक्त किया था। देवजी के ऊपर बस्तर इलाके में सुरक्षा बलों के 131 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है। सरकार ने इस खूंखार नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित किया था।

Related Articles

Latest News