Thursday, April 30, 2026
Homeबॉलीवुडदूसरी बार मां नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगी सोनम कपूर

दूसरी बार मां नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगी सोनम कपूर

इसी साल अक्टूबर में अभिनेत्री सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा था। लंबे समय तक अटकलों के बीच अब खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर यह पुष्टि कर दी है कि वह और पति आनंद आहूजा अपने परिवार में एक और नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री ने यह खबर बेहद स्टाइलिश तस्वीरों के साथ शेयर की है। काफी समय तक सस्पेंस बनाए रखने के बाद सोनम कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी को ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने पिंक आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट शेयर किया। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ लिखा,”मां।” उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं।

पहली बार कब बनी थीं मां?

सोनम और आनंद ने 2022 में अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था। अब 40 की उम्र में सोनम दोबारा मां बनने जा रही हैं। कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है और सभी नए मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। खुद सोनम की पुष्टि के बाद फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। कई सालों की रिलेशनशिप के बाद मई 2018 में दोनों ने शादी की थी। इन दोनों की पहली मुलाकात प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन्स के दौरान हुई थी, जिसका ज़िक्र सोनम ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में किया था। 2014 में पहली मुलाकात के बाद वे फेसबुक पर जुड़े, बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

सोनम की आखिरी फिल्म

सोनम कपूर पिछली बार 2023 में रिलीज़ हुई ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। अपने पहले बच्चे के बाद वह फिल्मों से कुछ समय के लिए दूर रहीं। वह अक्सर आनंद के साथ लंदन, दिल्ली और मुंबई के बीच आती-जाती रहती हैं। सोनम ने 2007 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था और फिर ‘दिल्ली 6’, ‘रांझणा’, ‘नीरजा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी सफल फिल्में कीं।

Related Articles

Latest News