Homeमध्य प्रदेशलाइन कर्मियों को हतोत्साहित न करें अभियंता

लाइन कर्मियों को हतोत्साहित न करें अभियंता

जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के संज्ञान में तकनीकी कर्मचारियों के द्वारा लाया गया है कि जबलपुर नगर वृत्त के अभियंता तकनीकी कर्मचारियों की मीटिंग में तकनीकी कर्मचारियों से हतोत्साहित करने वाली वार्ता करते हुए उनके वेतन एवं निजी विषय की चर्चा करते हैं, जो कर्मचारियों के लिए असहज होता है।
हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आला अधिकारियों को डीई, एई और जेई की मीटिंग लेकर लाइन कर्मचारियों को दिये गये कार्य की जानकारी लेना चाहिए, मगर ऐसा ना करते हुए वे अधिकारियों को बाईपास करते हुए स्वयं लाइन कर्मचारियों से संवाद करने लगते हैं। साथ ही नियमित कर्मचारियों से उनके वेतन की जानकारी सभी कर्मचारियों के सामने लेते हैं, यह बात समझ से परे है क्योंकि अधिकारियों को तो सभी कर्मियों के वेतन की जानकारी होती ही है।
संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, संदीप दीपांकर, इंद्रपाल सिंह, राकेश नामदेव, शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा आदि ने मांग की है कि अधिकारी लाइन कर्मचारियों के साथ ऐसी चर्चा न करें जिससे उन्हें असहज अनुभव हो।

Related Articles

Latest News