Saturday, April 25, 2026
Homeआस्थाकेंद्रीयमंत्री और प्रतिनिधिमंडल भूटान रवाना : लाएंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष

केंद्रीयमंत्री और प्रतिनिधिमंडल भूटान रवाना : लाएंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष

नई दिल्ली,(हि.स.)। भूटान के थिम्पू में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी 25 नवंबर को समाप्त हो रही है। इन अवशेषों को वापस लाने के लिए केंद्रीयमंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज भूटान रवाना हुआ। रिजिजू ने यह जानकारी आज सुबह एक्स पोस्ट पर यह जानकारी सचित्र साझा की।

उन्होंने एक्स पर लिखा ” मैं आज भूटान रवाना हो रहा हूं। मैं भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वापसी के लिए साथ जा रहे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करूंगा।

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में से भेजा गया था। उन्हें भूटान में प्रदर्शनी में रखा गया। यह प्रदर्शनी 25 नवंबर को समाप्त हो रही है। इसके बाद अवशेषों को स्वदेश लाया जाएगा।”

रिजिजू ने कहा कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वापसी के लिए भूटान रवाना हो रहा हूं। यह भारत-भूटान की साझा विरासत और गहरे सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक है।

Related Articles

Latest News