जबलपुर। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक स्टेट प्लानिंग सेल फीरोज कुमार मेश्राम को एक आदेश जारी करके कार्यपालक निदेशक का चालू प्रभार प्रदान किया गया है। एफके मेश्राम की पदस्थापना यथावत रखी गई है।
इसी तरह एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक और वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) विजय गौर को एक आदेश जारी करके कार्यपालक निदेशक का चालू प्रभार प्रदान किया गया है। विजय गौर पूर्व की भांति ओएसडी पद पर कार्य करते रहेंगे।











