जबलपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मैदानी अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ी सर्जरी की है। आदेश के अनुसार जबलपुर रीजन के मुख्य अभियंता केएल वर्मा 30 नवंबर हो रिटायर हो रहे हैं, उनके बाद अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक एसके गिरिया को जबलपुर रीजन के मुख्य अभियंता एवं मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं महाप्रबंधक को एके निकोसे अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक चालू प्रभार, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक को संजय निगम मुख्य महाप्रबंधक एवं मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार, अधीक्षण अभियंता सिवनी सेवक राम यमदे को अतिरिक्त मुख्य अभियंता चालू प्रभार, अधीक्षण अभियंता सतना प्रमील कुमार मिश्रा को अतिरिक्त मुख्य अभियंता चालू प्रभार, महाप्रबंधक अजय दुग्गड़ को अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक का चालू प्रभार एवं महाप्रबंधक से संबंधित कार्यों का प्रभार, महाप्रबंधक भंडार एवं क्रय अवनीश कुमार को अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक भंडार एवं क्रय का चालू प्रभार, महप्रबंधक आडीएसएस विवेक चंद्रा को अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक आईटी का चालू प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा दमोह के अधीक्षण अभियंता सुभाष नागेश्वर को रीवा मुख्य अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता का प्रभार, नरसिंहपुर के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार को दमोह, सतना के कार्यपालन अभियंता नीलाभ श्रीवास्तव को अधीक्षण अभियंता नरसिंहपुर, सिंगरौली के अधीक्षण अभियंता दीपक उइके को शहडोल रीजन के मुख्य अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता, सीधी के कार्यपालन अभियंता अजीत सिंह बघेल को अधीक्षण अभियंता सिंगरौली और रहली के कार्यपालन अभियंता लोकेश साहू को जबलपुर रीजन के मुख्य अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता का चालू प्रभार सौंपा गया है।











