Thursday, October 22, 2026
Homeव्यापारहरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 135 अंक उछला

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 135 अंक उछला

नई दिल्‍ली,(हि.स)। शेयर बाजार आज बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 166.48 अंक यानी 0.19 फीसदी की उछाल के साथ 85,775.99 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 47.40 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 26,252.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग के शेयर्स में बढ़त है। इसके अलावा एशियाई बाजार में कोरिया का कोस्पी 0.85 फीसदी ऊपर 3,994 पर और जापान का निक्केई 1.30 फीसदी ऊपर 50,203 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.14 फीसदी की गिरावट है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले 30 शेयरों पर आधारित बीएसई का सेंसेक्स 1022.50 अंक यानी 1.21 फीसदी चढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 320.50 अंक यानी 1.24 फीसदी बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ था।

Related Articles

Latest News