Thursday, October 22, 2026
Homeव्यापारविमान ईंधन की कीमत बढ़ी, नई दरें लागू

विमान ईंधन की कीमत बढ़ी, नई दरें लागू

नई दिल्‍ली,(हि.स)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में 5.4 फीसदी का इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने वैश्विक रुझानों के अनुरूप एटीएफ में मासिक मूल्य संशोधन की घोषणा की है। हालांकि, मूल्य परिवर्तन के प्रभाव पर विमानन कंपनियों से तत्काल कोई टिप्पणियां नहीं मिल पाई है। नई दरें सोमवार से प्रभावी हो गयी हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक एटीएफ के दाम में इजाफा के बाद नई दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 5,133.75 रुपये बढ़कर 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। वहीं, मुंबई में एटीएफ की कीमत 93,281.04 रुपये प्रति किलोलीटर, जबकि चेन्नई और कोलकाता में कीमतें क्रमशः 1,03,301.80 रुपये और 1,02,371 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं।

उल्‍लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर विमान ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं। स्थानीय करों के कारण ईंधन की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होती हैं।

Related Articles

Latest News