Friday, April 24, 2026
HomeखेलIndian women's hockey team : के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी...

Indian women’s hockey team : के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली,(हि.स.)। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

निर्णय पर बात करते हुए हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “भारतीय महिला हॉकी टीम की कोचिंग करना मेरे करियर का एक विशेष सम्मान रहा है। हालांकि व्यक्तिगत कारणों से मुझे पद छोड़ना पड़ रहा है, लेकिन मेरा दिल हमेशा इस शानदार टीम और इसकी आगे की सफलता के साथ रहेगा।

मैं हॉकी इंडिया के साथ अपनी यात्रा को हमेशा याद रखूंगा और भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उनके प्रयासों का समर्थन करता रहूंगा।”

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्की ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, “हम हरेंद्र सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। भारतीय हॉकी के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दुनिया भर में जानी जाती है। हम जल्द ही एक उपयुक्त विकल्प की घोषणा करेंगे। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हम हरेंद्र सिंह के योगदान और समर्पण की सराहना करते हैं। हम उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं और यह सुनिश्चित करते रहेंगे कि भारतीय महिला टीम की क्वालिफायर की तैयारियां पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ही जारी रहें।”

Related Articles

Latest News