Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशफ्लाई ओवर ब्रिज मनाया जाने लगा बर्थ डे, सोशल मीडिया पर वीडियो...

फ्लाई ओवर ब्रिज मनाया जाने लगा बर्थ डे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पकड़ा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर ब्रिज पर रील बनाने का सिलसिला जैसे तैसे थमा तो अब जन्मदिन मनाना शुरु कर दिया गया है। यहां पर मयूर यादव नामक युवक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ ब्रिज पर खड़े होकर केक काटा और कोल्ड फायर और नाइट्रोजन गैस छोड़ते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उक्त वीडियो जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होने मयूर कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान युवक ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। बताया गया है कि मयूर अपने दोस्तों के साथ पहले ब्रिज के पास गया और सड़क पर ही बोनट पर केक रखकर काटा।

साथ ही कोल्ड फायर और नाइट्रोजन गैस का उपयोग किया। वीडियो वायरल होने के बाद मदन महल थाना पुलिस ने मयूर कुमार यादव के खिलाफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया और उस पर जुर्माना लगाया।

पुलिस अधिकारियों के सख्त निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति फ्लाईओवर ब्रिज पर रील बनाने, अवैधानिक कार्य करने या स्टंट करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए स्टंट किए थेए जिनके खिलाफ जबलपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाए थे।

Related Articles

Latest News