सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के लामी करही गांव में एक गाय के बच्चा देने के बाद का पहला दूध (खीस) पीने से एक परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। उनको तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला सतना के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के लामी करही गांव का है। जितेंद्र दुबे के परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को पहले रामपुर बघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगडऩे पर रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया।
उल्टी-दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं लेकिन निगरानी में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











