जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित पाटन रोड पर आज शाम डम्पर ने मोटर साइकल सवार तीन लोगों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में जीजा-साली के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर मौत हो गई।
वहीं पत्नी को गंभीर हालत में शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा उस वक्त हुई है जब वे साली सेवती की तबियत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए जबलपुर लेकर जा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेलखेड़ा के झलोन गांव में रहने वाले चंदन सिंह अपनी पत्नी प्रीति सिंह व साली सेवती को बाइक में बैठाकर जबलपुर के लिए रवाना हुए। जब वे गुरु पिपरिया गांव से आगे बढ़ रहे थे।
इस दौरान सामने से आए डम्पर ने जोरदार टक्कर मारी। वाहन की टक्कर लगते ही तीनों मोटर साइकल सहित गिर गए, जिसमें चंदन व सेवती को डम्पर कुचलते हुए निकल गया।
वहीं पत्नी उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में जीजा व साली की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी प्रीति के शरीर पर गंभीर चोटें आई। घायल प्रीति ने बताया कि शाम करीब 4 बजे पति के साथ जबलपुर जा रही थी।
बीच रास्ते में मायका पडऩे के कारण गांव से छोटी बहन सेवती को भी बाइक में बैठा लिया। जैसे ही बाइक गुरु पिपरिया गांव पहुंची तो सामने कार चल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ने कार को क्रॉस करते हुए बाइक को तेज टक्कर मार दी। प्रीति ने बताया कि टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गई।











