Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे,...

जबलपुर पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, भव्य स्वागत

जबलपुर। एमपी भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त प्रदेश अश्वनी परांजपे का आज जबलपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

मेडिकल कोल रोड पिसनहारी की मढिय़ा में दोपहर 3.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह उनका नगर में पहला दौरा है।

इस मौके पर अश्वनी परांजपे ने कहा कि यह उपलब्धि जबलपुर की जनता के स्नेह, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें पूर्व में जो जिम्मेदारियां सौंपी थीं।

उन्हें उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया है। आगे भी संगठन द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगी। भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने इस नियुक्ति को जबलपुर और संस्कारधानी के लिए गर्व का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि जबलपुर की बेटी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोनकर ने बताया कि अश्वनी ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और संघर्ष के दम पर प्रदेश स्तर तक पहुंची हैं।

संगठन ने उनके समर्पण और संघर्ष को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, बरगी विधायक नीरज सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News