नई दिल्ली, (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान दोनों के बीच जल प्रबंधन, सतत विकास सहित कई महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
– जल प्रबंधन और सतत विकास पर हुई चर्चा
बैठक में जल संसाधनों के संरक्षण, प्रभावी उपयोग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।
दोनों नेताओं ने जल क्षेत्र में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के महत्व पर भी जोर दिया।











