Friday, October 23, 2026
Homeजन-मनप्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के महत्व पर संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के महत्व पर संस्कृत सुभाषित साझा किया

नई दिल्ली,(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज किसानों के महत्व पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। उन्होंने कहा कि समाज का अस्तित्व किसानों पर आधारित है और उनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर यह संस्कृत सुभाषित साझा किया-सुवर्ण-रौप्य-माणिक्य-वसनैरपि पूरिताः।तथापि प्रार्थयन्त्येव कृषकान् भक्ततृष्णया।।इस सुभाषित का अर्थ है कि चाहे किसी व्यक्ति के पास सोना, चांदी, माणिक्य और उत्तम वस्त्र जैसी समस्त भौतिक संपदाएं क्यों न हों, फिर भी भोजन के लिए उसे किसानों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

Related Articles

Latest News