Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकोल इंडिया लिमिटेड की स्वर्ण जयंती पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीगौरी सावंत ने...

कोल इंडिया लिमिटेड की स्वर्ण जयंती पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीगौरी सावंत ने की प्रेरणादायी संबोधन

(हि. स.)।कोल इंडिया लिमिटेड की स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत, प्रख्यात ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीगौरी सावंत ने बुधवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आगमन हुआ।

रामकृष्ण मिशन, आसनसोल के सभागार में आयोजित इस विशिष्ट व्याख्यान सत्र का विषय था कि चुनौतियों को शक्ति में रूपांतरित करना, कॉर्पोरेट भारत के लिए संकटों से उबरने की क्षमता प्रदान करना।

उनके आगमन पर श्रीगौरी सावंत का निदेशक (वित्त), ईसीएल, मो. अंजार आलम द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। इसके पश्चात् महाप्रबंधक (खनन), एचआरडी, मदन मोहन कुमार द्वारा सुश्री सावंत का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया।

अपने व्यक्तिगत जीवन अनुभवों एवं व्यापक सामाजिक कार्यों के आधार पर, श्रीगौरी सावंत ने एक प्रेरणादायी संबोधन प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने व्यावसायिक एवं संगठनात्मक जीवन में लचीलापन, दृढ़ संकल्प, समावेशन तथा सहानुभूति जैसे मूल्यों के महत्व को प्रभावी रूप से रेखांकित किया।

कार्यक्रम में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें मो. अंज़ार आलम, निदेशक (वित्त), गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (मानव संसाधन) तथा दीप्ति पटेल, मुख्य सतर्कता अधिकारी शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, कॉरपोरेट संयुक्त परामर्श समिति (जेसीसी) के सदस्य, कॉरपोरेट कल्याण बोर्ड के सदस्य तथा ईसीएल के विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। जिन्होंने विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता की।

सत्र का समापन प्रबंधक (खनन), मानव संसाधन विकास विभाग, रणदीप भट्टाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Latest News