Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : GST टीम की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बिलों के खेल में...

जबलपुर : GST टीम की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बिलों के खेल में कारोबारी की चार फर्र्म पर छापा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में स्टेट जीएसटी की एंटी इवेजन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एल्युमिनियम स्क्रैप के कारोबार की आड़ में करोड़ों रुपये के फर्जी बिल बेचने वाले रैकेट का खुलासा किया है।

टीम ने कारोबारी आशीष कोटवानी की चार अलग-अलग फर्मों पर विभाग ने एक साथ दबिश दी।
जीएसटी की टीम को जांच में यह पता चला है कि आशीष कोटवानी ने अपने कारोबार को छिपाने के लिए अपने ही परिवार के सदस्यों को ढाल बनाया था।

वह अपने पिता, पत्नी व भाई के नाम पर अलग-अलग व्यापारिक फर्में संचालित कर रहा था। जीएसटी टीम ने जिन प्रमुख ठिकानों पर कार्रवाई की है। जिसमें यूनिक ट्रेडिंग कंपनी, महाकाल मेटल, अक्षरा मेटल, तेजस एंटरप्राइजेज है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में करीब 10 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए जाने का अनुमान लगाया गया है।

यह नेटवर्क मुख्य रूप से एल्युमिनियम स्क्रैप के फर्जी बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का अवैध लाभ लेने और देने के लिए बनाया गया था। जीएसटी टीम ने इन प्रतिष्ठानों से बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेजए डिजिटल साक्ष्य और बिल बुक्स जब्त की हैं।

खबर है कि जैसे ही जीएसटी की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी शुरू की, तभी मुख्य आरोपी आशीष कोटवानी मौके से फरार हो गया। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कई संबंधित प्रतिष्ठानों और गोदामों को सील कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच के बाद टैक्स चोरी का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहालए फरार आरोपी की तलाश जारी है और विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस नेटवर्क के जरिए किन अन्य बड़े व्यापारियों को फर्जी बिलों की सप्लाई की गई थी।

Related Articles

Latest News