Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

रायपुर (छत्तीसगढ़),(हि.स.)। भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने आज सुबह प्रदेश की राजधानी रायपुर और महासमुंद में छापा मारा है। ईडी की कार्रवाई का प्रमुख केंद्र रायपुर के लॉ-विष्टा सोसाइटी स्थित हरमीत खनूजा के निवास है। यहां सुबह से दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रायपुर और महासमुंद के करीब नौ ठिकानों पर छापा पड़ा है। ईडी की कुल सात टीमों ने सुबह एक साथ दबिश दी। ईडी ने हरमीत खनूजा के सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और भूमि मालिकों से जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दी है। महासमुंद में होंडा शोरूम के मालिक कारोबारी जसबीर सिंह बग्गा के बसंत कॉलोनी स्थित घर में छापा मारा गया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा बजट सत्र-2025 के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद इस मामले में जांच का फैसला लिया गया। भारतमाला प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

Related Articles

Latest News