Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरदिल्ली में ‘आवाज़ों के जुगनू’ का कल होगा लोकार्पण

दिल्ली में ‘आवाज़ों के जुगनू’ का कल होगा लोकार्पण

नई दिल्ली,(हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने रिकॉर्डेड इंटरव्यू और प्रामाणिक प्रकाशन के ज़रिए भारत की मशहूर आवाज़ों के दस्तावेज़ीकरण और उन्हें सुरक्षित रखने की एक ख़ास पहल की है।

इसे गुरुवार, 8 जनवरी को किताब और ऑडियो, दोनों फॉर्मेट में लोकार्पित किया जाएगा। इसका शीर्षक है- ‘आवाज़ों के जुगनू’।

आईजीएनसीए के मुताबिक समवेत सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ब्रॉडकास्टर और वॉइस एक्टर हरीश भिमानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ब्रॉडकास्टर और वॉइस एक्टर शम्मी नारंग, जबकि विशेष अतिथि के रूप में वॉइस एक्टर सोनल कौशल कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे।

आईजीएनसीए के मीडिया नियंत्रक अनुराग पुनेठा स्वागत वक्तव्य देंगे, जबकि पुस्तक की संयोजन एवं संकलनकर्ता डॉ. शेफाली चतुर्वेदी पुस्तक के बारे में जानकारी देंगी।

आईजीएनसीए के मुताबिक इस पुस्तक में ऑल इंडिया रेडियो, एफएम चैनल, वॉइसओवर इंडस्ट्री, ब्रॉडकास्टिंग और मंचीय कविता परम्परा से जुड़े 31 लोगों की यात्रा के बारे में बताया गया है।

Related Articles

Latest News