Homeमध्य प्रदेशजंगली सुअर के लिए करंट का जाल बिछाना पड़ा भारी , हाईटेंशन...

जंगली सुअर के लिए करंट का जाल बिछाना पड़ा भारी , हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जिंदा जला युवक

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित ग्राम निगरी बरगी में आज सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक युवक रामकुमार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जिंदा जल गया।

हादसे में युुवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक राजकुमार बुरी तरह झुलसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम निगरी बरगी निवासी रामकुमार ने खेत में आने वाले जंगली सुअरों को मारने के लिए बिजली के तार बिछाए थे। जिसे हाईटेंशन लाइन से जोड़ रहा था।

इस दौरान रामकुमार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। धमाका होते ही उसके चीथड़े उड़ गए। बुरी तरह झुलस चुके युवक को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पहुंचकर चेक किया तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि युवक कब से हाईटेंशन लाइन में कनेक्शन करने का काम कर रहा था। आसपास के गांव में और कौन-कौन जंगली सूअर को मारने के लिए हाईटेंशन लाइन का उपयोग कर रहे हैं। इसका भी पता लगाया जाएगा।

Related Articles

Latest News