Homeमध्य प्रदेशआंतक का अंत : निकाला दो शातिर बदमाशों का जुलूस, 35 से...

आंतक का अंत : निकाला दो शातिर बदमाशों का जुलूस, 35 से ज्यादा मामले दर्ज

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित शोभापुर क्षेत्र में आंतक का पर्याय बन चुके दो शातिर बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाल दिया। दोनों बदमाश घरों में घुसकर मारपीट, अवैध वसूली करते रहे।

रांझी पुलिस ने आज दोनों बदमाशों को गोकलपुर स्थित पहाड़ी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सौरभ यादव व प्रवीण रजक है।

इस संबंध में रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि सौरभ यादव प्रवीण रजक का शोभापुर क्षेत्र में आंतक रहा। आए दिन लोगों को चाकू की नोंक पर धमकी देकर रुपए वसूलना, घरों में घुसकर आंतक मचाना आए दिन का काम था।

पिछले दिन दोनों बदमाशों ने ने पुराने शोभापुर स्थित संदीप सिंह के घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी। पीडि़त की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने अवैध वसूली, मारपीट का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी थी।

आज खबर मिली कि सौरभ व प्रवीण गोकलपुर के पास पहाड़ी पर छिपे है। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपराधी इतने शातिर थे कि पहाड़ी के उबड़-खाबड़ रास्ते में कई किलोमीटर तक पुलिस ने इनका पीछा किया तब जाकर गिरफ्तार हुए।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार शोभापुर क्षेत्र से ही जुलूस निकाला, दोनों को देखकर आसपास के लोगों सहित राह चलते लोग भी रुक गए थे।

Related Articles

Latest News