Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशपिकअप वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार ममेरे भाईयों की मौके पर...

पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार ममेरे भाईयों की मौके पर मौत

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बेलखेड़ा रोड पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब बाइक सवार दो भाई को टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन घसीटते हुए ले गया।

हादसे में दोनों भाईयों के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिपरिया गांव में रहने वाले नन्हें गौंड का बेटा अर्पित उम्र 14 वर्ष कुछ दिन पहले मामा महेश गौंड के घर पाटन आया था।

शाम को महेश का बेटा सोहित 20 वर्ष मोटर साइकल से अर्पित को घर छोडऩे के लिए पाटन के लिए रवाना हुआ। जब वे बेलखेड़ा के मालाकलां गांव से आगे बढ़ रहे थे।

इस दौरान पीछे से आए पिकअप वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे पिकअप ने कुचल दिया, यहां तक कि मोटर साइकल पिकअप में फंस गई। इसके बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और दोनों को घसीटते हुए ले गया।

राह चलते लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई। आगे जाकर चालक पिकअप रोककर भाग निकला।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को खबर दी।

पुलिस का कहना है कि पिकअप वाहन को जब्त कर चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

Related Articles

Latest News