Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशगोकलपुर में पेट्रोल टैंकर ने एक्टिवा सवार युवक को रौंदा, मौके पर...

गोकलपुर में पेट्रोल टैंकर ने एक्टिवा सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार 16 जनवरी की देर रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने एक्टिवा सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकू चौरसिया के रूप में हुई है, जो रांझी गांधी व्यायाम शाला के पास रहते थे। रांझी पुलिस ने शव को रांझी अस्पताल भिजवाया, जहां आज पोस्ट मार्टम होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि रिंकू चौरसिया काम से लौट रहे थे और एक्टिवा से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रांझी से गोकलपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी और रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आधारताल क्षेत्र में नाकाबंदी की और कुछ ही देर में टैंकर को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। रिंकू की मौत की खबर मिलते ही परिजन और पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Latest News