Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशतेज गति से कार दौड़ा रही युवती ने युवक को कुचला, दोनों...

तेज गति से कार दौड़ा रही युवती ने युवक को कुचला, दोनों पैर टूटे, संजीवनी नगर में घटना

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित संजीवनी नगर रोड पर उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब तेज गति से कार दौड़ा रही युवती ने युवक को टक्कर मारकर कु चल दिया।

हादसे में युवक आशीष पटेल के दोनों पैर टूट गए। घटना के बाद लोगों ने घयल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंंचाकर पुलिस को खबर दी।

पुलिस के अनुसार कार सवार युवती अनुष्का गुहा शाम को संजीवनी नगर रायल स्कूल के सामने से कब्रिस्तान की ओर तेज गति से जा रही थी। इस दौेरान सामने से आ रहे युवक को टक्कर मार दी।

कार की टक्कर लगते ही युवक सामने की ओर गिरा, जिसके पैरों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे को देख राह चलते लोगों ने चीख पुकार मच गई, उन्होने पीछा करते हुए कार को घेरकर रोक लिया।

इसके बाद पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर कार को जब्त कर अनुष्का के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Latest News