उज्जैन प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना प्राथमिक कार्य है। राज्य में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 19 और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 14 है। वर्ष 2028 तक छह नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ करने का लक्ष्य है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश में 50 से अधिक मेडिकल कॉलेज होंगे। उज्जैन को मेडिसिटी की पहचान जल्द ही मिलेगी।
मध्यप्रदेश यह पहल करने वाला देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुष शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष 3 आयुर्वेद महाविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश में वेलनेस टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए 12 नए हेल्थ केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं।











