Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशकलेक्शन एजेंट को पहले गोली मारी, फिर पत्थर पटककर मारा, जंगल में...

कलेक्शन एजेंट को पहले गोली मारी, फिर पत्थर पटककर मारा, जंगल में फेंकी लाश, एक लाख रुपए लूटे

दमोह। एमपी के दमोह स्थित तेजगढ़ क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के एजेंट विनोद अहिरवार को रोककर बदमाशों ने पहले गोली मारी, फिर पत्थर पटककर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को जंगल में फेंका और एक लाख रुपए लूटकर भाग निकले।

शाम को सगोनी के जंगल में चरवाहे ने युवक की लाश देखी तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम कूड़ई पटेरा निवासी विनोद अहिरवार फ्यूजन फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट था। यह कंपनी महिलाओं के स्वयंसहायता समूहों को कर्ज देती है। विनोद पिछले छह महीने से टोरी और सगोनी गांवों में कलेक्शन का काम कर रहा था।

विनोद एक दिन पहले सुबह के वक्त घर से कलेक्शन के लिए निकला। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से विनोद को रोक लिया। जिन्होने विनोद को गोली मार दी, इसके बाद सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को सगोनी के जंगल में फेंककर भाग निकले।

परिजनों ने विनोद के घर न पहुंचने पर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। कंपनी वालों से भी संपर्क किया। विनोद के घर न पहुंचने से परिजन चितिंत हो गए। जिन्होने रात भर तलाश की लेकिन उस का कहीं पता नहीं चल सका। जिसपर पुलिस को खबर दी।

आज शाम जंगल में चरवाहे ने खून से लथपथ लाश देखी तो पुलिस को खबर दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्ती के बाद परिजनों को खबर दी।

विनोद के भाई सुदामा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि विनोद के पास एक लाख 14 हजार रुपए कैश थे। यह कलेक्शन के पैसे थे। वह पैसे भी भाई की जेब से नहीं मिले।

विनोद का एक बेटा व एक बेटी है, पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर थी, एक भाई मजदूरी करता है। जिस तरह से विनोद की हत्या की गई है, उससे पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने पैसे भी लूट लिए और गांव के बेटे की जान भी ले ली।

Related Articles

Latest News