Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअमित शाह असम को देंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

अमित शाह असम को देंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से अपने दो दिवसीय असम दौरे पर हैं, जिसके दौरान वे राज्य को करीब 731 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

अमित शाह कल शाम डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, बीजेपी असम अध्यक्ष दिलीप सैकिया और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनका स्वागत किया।

दौरे के पहले दिन अमित शाह डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा की नई इमारत का शिलान्यास और खानिकर स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे धेमाजी पहुंचकर पारंपरिक मिसिंग सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सा लेंगे।

शाम को शाह गुवाहाटी जाएंगे, जहां वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Latest News