Homeमध्य प्रदेशजबलपुर पुलिस लाइन में एसएएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत

जबलपुर पुलिस लाइन में एसएएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन में एसएएफ जवान कमोदर सिंह बागरी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

कमोदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाते हुए परिजनों को खबर दी।

बताया गया है कि एसएएफ बटालियन के कमोदर सिंह बागरी उम्र 48 वर्ष रक्षित केंद्र जबलपुर में डॉग स्क्वाड में पदस्थ थे। आज सुबह करीब 8.30 बजे आरक्षक कमोदर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे और डॉग को तैयार कर ग्राउंड में टहला रहे थे।

इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद अन्य कर्मियों और लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुंचायाए लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुंची।

मृतक के बड़े भाई सुग्रीव प्रसाद बागरी 58 वर्ष जो अधारताल के सुहागी निवासी हैं, उन्होने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। बताया गया है कि मृतक आरक्षक पुलिस लाइन कैंटीन के सामने रहा करते थे।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Latest News