Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसीबीआई अधिकारी बनकर थाना प्रभारी को धमकी, पोर्न फिल्म देखने का कहकर...

सीबीआई अधिकारी बनकर थाना प्रभारी को धमकी, पोर्न फिल्म देखने का कहकर ठगी की कोशिश

बालाघाट। एमपी के बालाघाट में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर बैहर थानाप्रभारी जयंत मर्सकोले को ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर पोर्न फिल्म देखने के नाम पर ठगने की कोशिश की है।

आज इस घटनाक्रम की शिकायत टीआई ने साइबर शिकायत नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।
बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि उन्हें ट्रू-कॉलर पर दोस्त नाम से एक मोबाइल नंबर से कॉल आया।

कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि उनके पास शिकायत आई है कि वे फोन पर गंदी फिल्में देखते हैं। कॉलर ने धमकी दी कि उनके नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कर चालान किया जाएगा और उन्हें छोटे बच्चों के साथ रेप जैसी गंभीर घटनाओं का कारण बताया। यह बातचीत लगभग दो मिनट तक चली।

थाना प्रभारी मर्सकोले ने बताया कि वह कॉलर से और जानकारी लेना चाह रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने दोस्त को बताने की बात कही, कॉलर ने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद मर्सकोले ने साइबर शिकायत नंबर 1930 पर इसकी शिकायत की,इसके बाद उस मोबाइल नंबर को बंद कर दिया गया है।

बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने मोबाइल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऐसे अनजान कॉल से सतर्क रहें। उन्होंने सलाह दी कि यदि उन्हें ऐसे कोई फोन कॉल आते हैंए तो तत्काल 1930 पर शिकायत करें और पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Latest News