Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशकर्मचारियों की बेहतरी से लोकप्रिय हुए डी पी पाठक, आम जनता के...

कर्मचारियों की बेहतरी से लोकप्रिय हुए डी पी पाठक, आम जनता के भी जन प्रिय नेता, विधायक बने

जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के संस्थापक महामंत्री, अखिल भारतीय विद्युत फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटक के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय डीपी पाठक की पंद्रहवीं पुण्य तिथि श्रमशक्ति दिवस के रूप में संचालन संधारण संभाग विजय नगर परिसर में मनाई गई।

श्रम शक्ति दिवस पर कर्मचारी साथी व्हीपी केवट, अजय सिंह ठाकुर, विजय डोंगरे, आरके परोहा को शाल, श्रीफल माला पहनाकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संभाग के कार्यपालन अभियंता अमित सक्सेना ने कहा कि डीपी पाठक के कुशल नेतृत्व और कार्यो से कमचारियों को जहां बेहतरीन सुविधाएं मिली, समस्यायों का समाधान हुआ वे कर्मचारी क्षेत्र में लोकप्रिय होने के साथ आम जनता के जनप्रिय नेता और विधायक बने।

श्री सक्सेना ने कहा कि उघोग की भलाई के साथ कमचारियों का हित संवर्धन होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम कुरचानिया ने करते हुए कहा कि डीपी पाठक के नेतृत्व में फेडरेशन अनुशासित, रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाने वाला दमदार संगठन बना उन्होंने बिजली उघोग और कर्मचारी हित को दृष्टिगत रखकर कार्य किया है जो आज भी स्मरणीय है।

श्री आर एस परिहार ने कहा कि वे एकमात्र नेता थे जो दूरदृष्टी को ध्यान में रखकर कमचारियों के सुदृढ़ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रख गये। उन्होंने जितने अच्छे वेतन पुनरीक्षण और सुविधाएं दिलाई है वह ऐतिहासिक है और आज भी प्रासंगिक हैं।

फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा श्रमिकों के मसीहा डीपी पाठक हमेशा कहते थे कि उघोगो की प्रगति से ही कर्मचारियों की उन्नति, समृद्धि व हर सुविधा संभव है। हर समस्या का समाधान बैठकर चर्चा कर निकाला जा सकता है। ऐसी सकारात्मक सोच रखने वाले वे एकमात्र नेता थे।

उन्होंने प्रंबधन और शासन से चर्चा कर कर्मचारियो की बेहतरी हेतु अनेक वेज रिवीजनए फ्रिंज बेनीफिट, पेंशन जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय कराएं है। जो आज भी मील का पत्थर है।

जिनका लाभ आज भी सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स को मिल रहा है। अनूप वर्मा ने कहा कि हम लोग शुरूआत से ही आदरणीय पाठक जी के संपर्क में आएं और उनसे हमेशा कर्मचारी और राजनैतिक क्षेत्रों के कार्यों का अनुभव प्राप्त किया।

विजय तिवारी किसलय, बसंत मिश्रा, मनोज पाठक, दिलीप पाठक, दयाशंकर ने कहा कि उनके अंदर एक अद्भुत क्षमता थी वो कमचारियों के हित संवर्धन के लिए प्रबंधन के समक्ष बेहतरीन ढंग से पक्ष रखकर कमचारियों के हित अनेक ऐतिहासिक निर्णय कराएं है।

इस अवसर संदेश यादव, विनय पाठक, शिवहरि श्रीवास्तव, सतेन्द्र सुहाने, एचएम मसूंरी, एसके चौधरी, अभिनव कृष्ण त्रिपाठी, नवीन पाठक, दिलीप यादव, विवेक चौबे, आशीष गुर्गे, शैलेन्द्र जैन, अजय दुबे, नरेश दुबे, संजय सिंह, राजेश मिश्रा, आरके चौबे, के यादव, गुलाब सिंह राजपूत, संजय अहिरवार, विनोद झारिया, अशोक राठौर, घनश्याम पटैल, चेतन अग्रहरि, प्रतीक चौधरी,राम पटेल, राजेश कुमार सोनी, रवि बहादुर सिंह, शुभम चंदेल, विशाल नेमा, मनोज सिंह, राजेन्द्र चक्रवती, अक्षय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के सम्माननीय महिलाएं और पुरुष गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर दुबे एवं आभार प्रदर्शन सुरेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथ?ियों एवं उपस्थ?ित जनों ने पाठक जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Latest News