Homeमध्य प्रदेशजैविक हाट में बड़ी संख्या में पहुंचे खरीदार, पसंद आने लगे जैविक...

जैविक हाट में बड़ी संख्या में पहुंचे खरीदार, पसंद आने लगे जैविक उत्पाद

जैविक उत्पादों के जागरूकता बढाने तथा जैविक कृषि कर रहे किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सेतु का निर्माण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी, जबलपुर में प्रत्येक रविवार को आयोजित किये जा रहे जैविक हाट में इस रविवार को भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुँचे और फल-फूल, साग-सब्जी सहित जैविक उत्पादों की जमकर खरीदारी की। हर रविवार को जैविक हाट पहुंचना अब कईयों की आदत में शामिल गया है।

रविवार को जैविक हाट में जिले के विभिन्न विकासखंडों के लगभग 35 जैविक किसानों ने सहभागिता की। किसानों द्वारा जैविक अनाज, दलहन, गिर गाय का दूध, बिलौना घी, सब्जियां, पिंक मूली, फल, कोल्ड प्रेस्ड तेल सहित विभिन्न जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया गया।

जैविक हाट में प्रेमधारा गिर गौशाला के संचालक और युवा तन्मय दास के जैविक खाद, बिनौला दूध, दही, मठा और मुनगा पाउडर, श्री के पी सिंह के रेड डायमंड प्रजाति के अमरूद, एप्पल बेर और स्ट्रॉबेरी, ठाकुर विनय सिंह के मिर्च पाउडर, देशी घी और चिया बीज, भाग्योदय तेल मिल के तिल, नारियल, फल्ली, बादाम और अलसी का तेल तथा विश्वकर्मा नर्मदा प्रसाद जैविक मार्ट के मटर, लौकी, धनिया, शहद और मही जैसे जैविक एवं रसायन मुक्त उत्पाद प्रमुख आकर्षण रहे।

जैविक हाट का संयुक्त संचालक कृषि के एस नेताम, उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने निरीक्षण किया। अनुविभागीय कृषि अधिकारी और जैविक प्रमाणन निरीक्षक डॉ इंदिरा त्रिपाठी के नेतृत्व में इस रविवार को जैविक हाट के सफल आयोजन की जिम्मेदारी विकासखण्ड शहपुरा के कृषि अधिकारियों ने संभाली।

Related Articles

Latest News