नई दिल्ली: Ranveer Singh ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब अपने करियर की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। Aditya Dhar के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, और अब रणवीर इससे भी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। उनकी अगली मच-अवेटेड फिल्म का नाम है ‘प्रलय’, जिसे हाई-कॉन्सेप्ट जॉम्बी एपोकैलिप्स ड्रामा बताया जा रहा है।
बड़े स्तर का एक्शन और जबरदस्त वीएफएक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रलय’ का बजट 300 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जो रणवीर के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। फिल्म में स्पेशल वीएफएक्स, भव्य सेट डिजाइन और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस पर खास ध्यान दिया जाएगा।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ मलयालम अभिनेत्री Kalyani Priyadarshan भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।फिल्म का निर्देशन Jai Mehta करेंगे। बतौर सोलो डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले वे चर्चित वेब सीरीज Scam 1992: The Harshad Mehta Story और फिल्म Lootere से जुड़े रहे हैं।
समीर नैयर और हंसल मेहता करेंगे प्रोड्यूस
‘प्रलय’ को Sameer Nair और Hansal Mehta मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए रणवीर सिंह पहली बार बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ रहे हैं।
फिल्म को वह अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले बनाने वाले हैं।
‘धुरंधर 2’ पर भी टिकी हैं निगाहें
जहां एक ओर फैंस ‘प्रलय’ को लेकर उत्साहित हैं, वहीं ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद संभावित सीक्वल ‘Dhurandhar 2: The Revenge’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
रणवीर सिंह का करियर ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है, और इंडस्ट्री मान रही है कि ‘प्रलय’ उनके करियर को नई दिशा दे सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मेगा-बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का इतिहास रचती है।











