जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गढ़ा निवासी अरिहन्त टिम्बर के संचालक एक व्यक्ति ने टाल खोलने के नाम पर 70 लाख रूपए हड़प लिए। व्यवसायी के छानबीन किए जाने पर आरोपी व्यक्ति ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की। परेशान व्यवसायी ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस से की है।
पुलिस के अनुसार निवासी संस्कार जैन ने लिखित शिकायत की कि लकड़ी के टाल का काम करता है। उसकी लकडी की टाल गंगासागर में अरिहन्त टिम्बर नाम से है। शुभम गुप्ता निवासी भारत कालोनी कोचिंग चलाता था जिससे उसकी पहचान थी।
शुभम गुप्ता ने 10 सितम्बर 2024 को मेरे घर आकर मुझसे बोला कि मैं व्यापारी हूं। लकडी का काम भी किया था। मैं अपनी टाल खोलना चाहता हूँ। तुम चाहो तो मेरी टाल में इनवेस्ट कर दो।
मुनाफे में तुमको आधा हिस्सा देगे, संस्कार ने अपने दोस्त आशीष जैन निवासी पुरवा जैन मंदिर के पास को भी हिस्सेदार बना लिया और शुभम गुप्ता के धोखे में आकर आनलाइन यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस व नगद के माध्यम से करीब 70 लाख रुपये शुभम गुप्ता को दिये।
शुभम को कई बार बोला कि टाल कब खोल रहे हो तो शुभम हमेशा टालमटोली करता रहा। शक होने पर जब पैसे वापस करने की बात की तो वह मुकर गया। व्यवसायियों ने पुलिस को बताया कि शुभम गुप्ता इसी प्रवृत्ति का व्यक्ति है शुभम ने उसके अलावा अन्य भी कई लोगो से धोखाधड़ी कर रुपये हडपे है।











