जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित शहपुरा रोड पर देर मोटर साइकल सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत पर ही मौत हो गई।
वहीं चार युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिनहे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पाटन के उडऩा ग्राम के रहने वाले 18 वर्षीय दीपांशु लोधी उम्र 18 वर्ष, लल्लन गौड़ 19 वर्ष व उनके साथी अमित, आयुष, उपेंद्र एवं विश्वजीत अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर बेलखेड़ा से पाटन जाने के लिए निकले। जब वे सुरई ग्राम से आगे बढ़ रहे थे।
इस दौरान सामने से आए भारी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगते ही दोनों मोटर साइकल सवार सामने गिरे, जिन्हे कुचलते हुए वाहन निकल गया।
हादसे में दीपांशु और लल्लन के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार साथी खून से लथपथ सड़क पर पड़े छटपटाते रहे।
दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने दीपांशु व लल्लन को देखा तो फूट-फूट कर रोए। खबर है कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया है।
जहां पर दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने फरार हुए वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है।











