Homeखास खबरडिजिटल क्रांति के साथ जनगणना 2027 का शुभारंभ

डिजिटल क्रांति के साथ जनगणना 2027 का शुभारंभ

जबलपुर। अब जनता स्वयं स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रगति की इबारत लिखेगी।

यह पहल देश की आर्थिक उन्नति, योजनाओं के सही क्रियान्वयन और सटीक आंकड़ों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने कहा जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश का दर्पण है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

आज़ादी के बाद यह 8वीं और 1872 के बाद 16वीं जनगणना है, जिसमें पहली बार आम नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का ऐतिहासिक अवसर मिलेगा।

जबलपुर में नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें श्री रामावतार पटेल श्री मनोज नाथानी श्री मनोज श्रीवास्तव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

16–30 अप्रैल 2026 — स्व-गणना (पोर्टल के माध्यम से)
1–30 मई 2026 — मकान सूचीकरण व भवन गणना
फरवरी 2027 — मुख्य जनसंख्या गणना प्रारंभ

 

Related Articles

Latest News