Homeमध्य प्रदेशIDBI BANK : जिला चिकित्सालय को प्रदान की ईसीजी मशीन, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर...

IDBI BANK : जिला चिकित्सालय को प्रदान की ईसीजी मशीन, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और वॉटर कूलर

रोगियों एवं आमजनों की सुविधा के लिये आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर मद से जिला चिकित्सालय को पांच ईसीजी मशीन, दस स्ट्रेचर, दस व्हीलचेयर और पाँच वाटर कूलर प्रदान किये हैं।

लगभग पाँच लाख रुपये कीमत की यह सामग्री आईडीबीआई बैंक की विजयनगर शाखा के प्रमुख विनीत वर्मा ने सहयोगी अधिकारियों के साथ आज गुरुवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को सौंपी।

इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक से प्रवीण कुमार, दिलीप कुल्हाड़े, संजय भोल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता एवं जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील भी मौजूद रहे।

Related Articles

Latest News