Homeमध्य प्रदेशJBL : बल्देवबाग चौराहा पर भाजयुमो-युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में टकराव,युवा मोर्चा...

JBL : बल्देवबाग चौराहा पर भाजयुमो-युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में टकराव,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में दिल्ली के इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर जमकर प्रदर्शन हुआ।

शहर के बलदेव बाग चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इक_ा हुए और जमकर नारेबाजी की।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ते हुए कांग्रेस कार्यालय के नजदीक पहुंच गएए जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जब आमने-सामने आ गएए तो पुलिस ने दोनों को अलग किया।

भाजयुमो और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। करीब 10 थानों की पुलिस सहित एसडीएमए दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 5 सीएसपी सहित कई थानों के टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रहीए जो प्रदर्शनकारियों को रोकते रही।

कांग्रेस नेता अमरीश मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हमारे कार्यालय के पास पहुंच रहे थे और जब वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कोशिश की। जिसका हमारे कार्यकर्ताओं ने डटकर मुकाबला भी किया।

अमरीश मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता को परेशान करने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की लगातार आवाज उठा रही है, जिसके चलते भाजपा बौखला गई है।

करीब आधे घंटे तक लगातार प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता काफी देर तक एक दूसरे के आमने-सामने भी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

बलदेव बाग के पास से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इक_ा हुए और फिर दौड़ लगाते हुए बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद जब वे कांग्रेस के पूर्व कार्यालय के पास जाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें बलपूर्वक रोका गया।

Related Articles

Latest News