Homeमध्य प्रदेशसदर क्षेत्र में 23 से 28 फरवरी तक एक ही टाइम होगी...

सदर क्षेत्र में 23 से 28 फरवरी तक एक ही टाइम होगी पेयजल आपूर्ति, यह है कारण

जबलपुर। छावनी परिषद (कैंटोनमेंट बोर्ड) के अंतर्गत सदर बाजार व उससे लगे हुए सिविल एरिया में 23 से 28 फरवरी तक केवल सुबह के समय ही पेयजल आपूर्ति की जायेगी, दरअसल, कैंट बोर्ड द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में टैगोर उद्यान स्थित पानी की टंकी से पेजयल आपूर्ति की जाती है।

कैंट बोर्ड के मुताबिक प्रक्रिया के तहत पानी की टंकियों की समय-समय पर साफ सफाई कराया जाना आवश्यक है। लिहाजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव कुमार के निर्देश पर 23 फरवरी से 28 फरवरी तक पानी टंकी की सफाई व अन्य मेंटेनेंस कार्यो को किया जाना है।

इसके चलते सदर बाजार व अन्य क्षेत्रों में सुबह एक पाली में ही पेयजल आपूर्ति होगी। शाम पाली में आपूर्ति बाधित रहेगी।

Related Articles

Latest News