Monday, July 27, 2026
Homeमध्य प्रदेशअंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर व्याख्यान एवं शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर व्याख्यान एवं शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जबलपुर । स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना एवं हिंदी विभाग, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर व्याख्यान एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग ने कहा कि मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति, परंपरा और संवेदनाओं की जीवंत धारा है। हम जिस भाषा में सोचते है, अपने भाव व्यक्त करते है, वही हमारी मातृभाषा है।

हमारी मातृभाषा हमें समाज और परिवार से जोड़ती है। मातृभाषा का सम्मान, अपनी संस्कृति का सम्मान है।
इस अवसर पर प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा शपथ ली गई कि वह अपनी मातृभाषा का सम्मान और नियमित उपयोग करेंगे और दैनिक जीवन में मातृभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करेगें।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. ए.सी. तिवारी, डॉ. मृत्युजय सिंह, डॉ. शैलप्रभा कोष्टा, डॉ. विभा निगम, डॉ. मीना केलर, डॉ. चित्रा राय, डॉ. रामेश्वर झारिया, डॉ. नीलू रघुवंशी, डॉ. रविश तमन्ना, डॉ. विभा चौधरी, डॉ. मनीषा सक्सेना, डॉ. जागेश्वर प्रजापति, डॉ. मीनाक्षी मेरावी, डॉ. रानु रंगडाले, डॉ. उमा धुर्वे, डॉ. नीलिमा के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Latest News